कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। जिले के मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त होने जा रही है। रवींद्रनगर एवं हरका के मेडिकल कॉलेज में एक-एक पुलिस चौकियां स्थापित होंगी, जहां एक-एक सब इंसपेक्टर एवं चार-पांच की संख्या में कांस्टेबल की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। इससे मरीजों अथवा चिकित्सकीय स्टॉफ के साथ किसी प्रकार की मार-पीट अथवा अन्य कोई घटना नहीं हो पाएगी। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज की स्थापना के समय से ही पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग चली आ रही है। क्योंकि यहां की इमरजेंसी में मरीजों या चिकित्सकीय स्टॉफ के साथ मारपीट की कई घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं। बच्चा चोरी से लेकर कई लोगों की साइकिल और बाइक चोरी हो चुकी है। असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहा है। यहां तक कि अस्पताल में दलालों का हमेशा जमावड़ा रहता है, जिससे दूरदराज से आने वाले भो...