पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर खाग स्थित मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक एव अकादमिक कार्यशाला का शुभारंभ कर दिया गया है। इसमें प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के प्राध्यापक एवं संकाय सदस्यों के द्वारा आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक, बायोमार्कर, लाइफस्टाइल रोग, क्वालिटी एश्योरेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक्स, एबीजी एवं इलेक्ट्रोलाइट्स की क्लिनिकल व्याख्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। आयोजन में आरएमएल लखनऊ से लेकर केजीएमयू लखनऊ व वाराणसी, देहरादून, नोएडा समेत आसपास जिले के प्रमुख चिकित्सक व अपने अपने क्षेत्र के चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी है। इसमें चिकित्सा क्षेत्र के अलग अलग पहलुओं पर बारीकी से चर्चा और एआई के गंभीर चिंतन व प्रयोग पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में आज होगा शैक्षणिक कार्यक्रम ...