देवरिया, नवम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रा साउंड केंद्र पर शनिवार को विश्व रेडियोलाजी दिवस मनाया गया। रेडियोलाजिस्ट डॉ. टीएन झा ने केक काटा और दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विल्हेम कानराड रान्टजेन ने 8 नवम्बर 1895 को एक्स-रे की खोज की थी। इस ऐतिहासिक खोज की याद में इस दिन को विश्व रेडियोलॉजी दिवस मनाया जाता है। यह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रेडियोलाजी चिकित्सा जगत की वह आंख है जो शरीर के अन्दर की सच्चाई दिखाती है। उसके आधार पर चिकित्सक को उपचार करने में मदद होती है। बीमारियों की सही पहचान के लिए रेडियोलाजी आवश्यक है। कैंसर, हड्डियों के टूटने, दिमाग और दिल की बीमारियों में यह तकनीक जीवनरक्षक साबित होती है। रेडियोलाजिस्ट बिना ऑपरेशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.