पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला निर्माण के लिए टीम गठित किया गया है। गठित टीम के नोडल ऑफिसर के रूप में प्रोफेसर डॉ डी रविशंकर ,सदस्य के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद पैथोलॉजी से ,डॉ शैलेष ट्यूटर माइक्रोबायोलॉजी से एवं देखभाल के लिए राहुल पांडे नामित किए गए है । यह टीम राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गाइड लाइन के अनुसार कार्य करेगी। प्रोफेसर डॉ डी रविशंकर ने बताया कि किसी भी मेडिकल कॉलेज के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अनुसार केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला होना बेहद अनिवार्य है।

प्रयोगशाला के महत्व इस प्रयोगशान के निर्माण होने से विद्यार्थियों को शोध के लिए उन्नत उपकरण उपलब्ध कराए जाते है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर प्रथम और दूसरे वर्ष के मेडिकल छात्र इसका प्रयोग करते है। अलग अलग विषय से...