हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन के आह्वान पर जिले के मेडिकल कालेज में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान जीएनएम, बीएससी, एमएससी नर्सिंग स्टाफ, पीएचएन, नर्सिंग ट्यूटर, सीनियर/जूनियर नर्सेस, संविदा एवं नियमित नर्सिंग कर्मी और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। नर्सेस का कहना है कि उनका पेशा केवल नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का मजबूत स्तंभ है। दिन-रात कठिन परिस्थितियों में मरीजों की सेवा करने के बावजूद उन्हें स्टाफ की कमी, संविदा शोषण, आउटसोर्सिंग और सम्मान की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से ज्ञापन, वार्ता और शांतिपूर्ण संवाद के बावजूद अधिकांश मुद्दे लंबित हैं। 6 फरवरी को नर्सेस राष्ट्रीय स्तर पर जंतर-मंतर नई दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.