मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर नहीं मिले चार डॉक्टर सहित पांच कर्मी
देवरिया, मई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर शुक्रवार को प्राचार्य और सीएमएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में चार डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी कार्यस्थल पर नहीं मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने लिफ्ट में झाला देख नाराजगी जताई, वहीं इमरजेंसी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया।प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल सुबह सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ निकलीं। इमरजेंसी पहुंचीं, तो फर्श पर धूल देख सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बने फस्ट एड रूम का भी निरीक्षण किया और सभी को सतर्क रहने का निर्देश दिया। ओपीडी में कक्ष संख्या एक, तीन, पांच व 14 में डॉक्टर कार्यस्थल पर नहीं मिले, जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक एमप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.