बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- मेडिकल कॉलेज में कल से 'न्यूक्लियस-26' की धूम 7 से 9 अप्रैल तक सजेगा अन्वेषण मंच वैज्ञानिक सोच, प्रतिभा और रचनात्मकता के संगम से गुलजार होगा संस्थान फोटो : पावापुरी केके 01 : भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बिमिम्स), पावापुरी। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बिमिम्स) यानि पावापुरी मेडिकल कॉलेज में सात से नौ अप्रैल तक तीन दिवसीय 'न्यूक्लियस-26' के तहत 'अन्वेषण' कार्यक्रम होगा। इसे लेकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खासा उत्साह है। यह कार्यक्रम सीएमई हॉल और अकादमिक भवन में होगा। प्राचार्य प्रो. डॉ. सर्विल कुमारी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को सामने लाने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थि...