कुशीनगर, अप्रैल 13 -- कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त होगी, क्योंकि 35 और सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति करने की स्वीकृति मिल गई है। इनकी नियुक्ति के बाद हर महत्वपूर्ण स्थल पर तैनाती हो सकेगी, जिससे अस्पताल में विवाद, चोरी अथवा दलालों की दखल पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।मेडिकल कॉलेज में पिछले 26 नवंबर को दिनदहाड़े एसएनसीयू से नवजात के चोरी होने का मामला कई दिनों तक सुर्खियों में बना हुआ था। इसके अलावा बाइक चोरी, डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की घटनाएं भी कई बार हुई हैं। यहीं नहीं इस अस्पताल में दलालों की सक्रियता कम नहीं होती, जिससे दूरदराज से आए मरीजों को ठगी का शिकार होना पड़ता है। इन सभी कारणों की वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया जाना नितांत जरुरी हो गया है।वैसे तो यहां पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.