अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- सद्दरपुर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में बहुप्रतीक्षित 20 केएल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल किया गया। प्राधानाचार्य डॉ मुकेश यादव के निर्देशन में डॉ संजय कुमार सिंह ने ट्रायल कराया। यह मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित तथा भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने कहा कि संस्थान में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस प्लांट के संचालन के लिए लंबे समय से प्रयासरत था और अब ट्रायल शुरू होना एक संतोषजनक उपलब्धि है। डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि 20 केएल क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.