रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की मरम्मत और क्षमता विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. ऊषा रावत के निर्देश पर मंगलवार को हल्द्वानी से विशेषज्ञ टीम कॉलेज पहुंची और पाइपलाइन का निरीक्षण किया। वर्तमान में 300 एलपीएम क्षमता वाली ऑक्सीजन पाइपलाइन लगभग 150 बेड की जरूरतों को ही पूरा कर पा रही है, जबकि मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते इस पर दबाव बढ़ रहा है। पूर्व में पाइपलाइन चोरी की घटना के बाद भी सिस्टम पर अतिरिक्त लोड पड़ा है। निरीक्षण के दौरान विद्युत इंजीनियर प्रकाश गंगवार व तकनीकी टीम ने पाइपलाइन को अपग्रेड करने के लिए करीब 60 से 70 लाख रुपये का प्रारंभिक अनुमान लगाया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों पर सख्ती साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.