हाथरस, जुलाई 3 -- मुरसान। थाना क्षेत्र के गांव कलुआ की नगरिया निवासी एक युवक से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कलुआ की नगरिया निवासी प्रवेश कुमार शर्मा ने मुकमदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 19 सितंबर 2025 उसको एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संदीप त्रिपाठी बताया। उसने कहा कि उसका इन्दौर में आयुर्वेद का मेडिकल कालेज है। किसी छात्र का बीएएमएस में एडमीशन कराना हो तो मेडिकल कालेज में बीएएमएस में एडमीशन हो जायेगा। उसके लिये 2,50,000 रुपये शुल्क देना होगा। प्रवेश ने उसका पूरा नाम पता व आधार कार्ड शेयर करने को कहा तो उसने प्रार्थी को अपना आधार कार्ड शेयर कर दिया। आधार कार्ड पर संदीप त्रिपाठी, केशर बाग र...