देवरिया, जनवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ठंड की वजह से श्वास, नस, जोड़ों के दर्द, चेस्टपेन, फालिज के लक्षण लेकर मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक डिजिटल एक्स-रे मशीन पर जांच होने से मरीजों को भीड़ हो रही है। एक ही जगह स्ट्रेचर, व्हीलचेयर व अन्य मरीजों की जांच होने से लंबी कतार लग रही है। पहले जांच कराने को लेकर धक्का-मुक्की हुई, वहीं हो-हल्ला मचा। मरीजों को देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ व लंबी कतार देख देर से पहुंचे करीब दस लोगों बिना जांच के वापस लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब 1600 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप में भी मरीज पहुंचे थे। आर्थों, मेडिसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.