मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस घुसने से रोका, घायल की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 15 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मंदसौर गांव के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। इल्जाम है कि गंभीर रूप से घायल अधेड़ को डॉक्टरों ने दबाव बनाने पर रेफर तो कर दिया, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने प्राइवेट एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज में नहीं घुसने दिया। परिणाम यह हुआ कि अपेक्षाकृत उपचार नहीं मिलने के कारण अधेड़ की मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। सीएमएस ने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है। कोखराज गांव निवासी 55 वर्षीय राम अवतार सोमवार रात अपने बेटे सुनील के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज के एक अस्पताल में उनकी बेटी भर्ती है। मंदसौर के समीप सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राम अवतार और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.