मेडिकल कॉलेज में एंट्री लेनी है तो मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा
पीलीभीत, जुलाई 20 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल छात्रा की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। अब मेडिकल कॉलेज परिसर में बिना मेटल डिटेक्टर से जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार पर छात्रों, कर्मचारियों और अन्य आगंतुकों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पांच नए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए हैं। गार्डों को पहचान पत्र की जांच करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जांच में खरे उतरे मेडिकल कॉलेज के तीनों ऑक्सीजन प्लांट परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि कोई असामाजिक तत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.