उरई, अगस्त 3 -- उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के दंत चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने ऊपरी होंठ में पाए जाने वाले एक दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। मरीज साजिद अहमद 30 पिछले डेढ़ साल से ऊपरी होंठ के अंदर बिना दर्द की सूजन से परेशान था। अल्ट्रासाउंड जांच में इसे सिस्ट बताया गया था।मरीज का ऑपरेशन डॉ. हरमूर्ति सिंह सहायक प्रोफेसर, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन और डॉ हिमी राठौर रेजिडेंट ने सफलतापूर्वक किया।ऑपरेशन के बाद निकाले गए ऊतक की जांच में प्लियोमॉर्फिक एडेनोमा नाम का ट्यूमर पाया गया। यह ट्यूमर ऊपरी होंठ में बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे मामलों में से केवल लगभग एक या दो प्रतिशत ही ऊपरी होंठ में पाए जाते हैं, इसलिए यह एक दुर्लभ मामला है। इस प्रकार के सर्जरी में ट्यूमर की पहचान बायोप्सी से होना ज़रूरी होता है जो कि मेडिकल कॉलेज ...