शाहजहांपुर, मार्च 10 -- होली के बाद मौसम में बदलाव के साथ मेडिकल कॉलेज से लेकर जिले की सीएचसी में भीड़ बढ़ना शुरू हो गयी है। ऐसे में मेडिकल कालेज से लेकर सीएचसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखाने तक हर जगह लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे रहे कि कई मरीजों को बेंच न मिलने पर लाइन में ही लेटना पड़ा।वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सकों के साथ जूनियर डॉक्टरों को भी मरीज देखने में लगाया गया, जिससे व्यवस्था कुछ हद तक संभली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.