मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रों और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट
हरदोई, जुलाई 18 -- हरदोई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी शनिवार उस समय अखाड़ा बन गई, जब इंटर्न एमबीबीएस छात्रों और ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। हंगामे के दौरान एक इंटर्न छात्र के हाथ में चोट लग गई। घटना से इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि इलाज की जगह इस तरह का विवाद होना चिंताजनक है। पूरे दिन मेडिकल कॉलेज परिसर में इस घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.