मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के सभी ऑपरेशन बंद
सोनभद्र, जुलाई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयुष्मान भारत योजना भुगतान संकट के चलते पूरी तरह लड़खड़ा गई है। इंप्लांट, दवाओं और अन्य मदों के भुगतान में लंबे समय से हो रही देरी का सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ा है। जिसके चलते आयुष्मान भारत योजना के तहत होने वाले सभी प्रकार के ऑपरेशन फिलहाल बंद हो गए हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान आर्थिक रूप से कमजोर उन मरीजों को उठाना पड़ रहा है, जो नि:शुल्क इलाज की उम्मीद लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रतिमाह करीब 100 मरीजों के ऑपरेशन किए जाते थे। इनमें सबसे अधिक 40 से 50 ऑपरेशन हड्डी रोग विभाग में होते थे, जिनमें इंप्लांट की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा जनरल सर्जरी सहित अन्य विभागों में भी लगभग 50 मरीजों की विभिन्न प्रकार की सर्जरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.