देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को चिकित्सकों की टीम ने पित्त के नली में पथरी का सफल आपरेशन किया। इसमें गालब्लैडर को नहीं निकाला गया। यह आपरेशन ज्यादेतर हायर सेंटर में ही होता है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह का आपरेशन पहली बार हुआ है। शहर की नसीबुन्न 40 को कई माह से परेशानी थी। परिजन दिक्कत बढ़ने पर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पहुंचे। डॉ. श्वेता पाठक ने परीक्षण किया तो मरीज को पीलिया, पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत के साथ चोलेडोकोलिथियासिस व डाइलेटेड सीबीडी पाई गई। इसके बाद जरूरी जांच कराई गई। सोमवार को डॉ. पाठक, डॉ. मानवेंद्र सिंह ने टीम के साथ मरीज का आपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान सीबीडी से पथरियां निकाली गईं। साथ ही टी-ट्यूब की प्राथमिक मरम्मत की गई। आपरेशन जटिल था, जो सफल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.