धनबाद, जून 16 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज में 250 सीटिंग क्षमता वाले आधुनिक संसाधनों से लैस लेक्चर थिएटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब इसे औपचारिक रूप से हैंडओवर लेने की तैयारी में जुट गया है। सोमवार को प्राचार्य डॉ आरके महतो ने कॉलेज के कर्मचारियों के साथ इसका निरीक्षण किया। प्राचार्य ने भवन की संरचना, बैठने की व्यवस्था, तकनीकी सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि इसे जल्द से जल्द छात्रों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सके। बता दें कि मेडिकल कॉलेज परिसर में लेक्चर थिएटर की कमी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की प्रमुख डिफिशिएंसी में शामिल थी। अधिकारियों के अनुसार इस आधुनिक लेक्चर थिएटर के शुरू होने से मे...