शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विचारगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों सीमा देवी, शोभित चंद्र वाजपेयी और इशिका सिंह ने अटल के व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अटल के जीवन मूल्यों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य, छात्र और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.