रामपुर, मार्च 26 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बुधवार को सीएमओ से मुलाकात की और जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग की। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि रामपुर की जनता को स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज होना अति आवश्यक है। पिछले लंबे समय से बेनजीर व जगतपुर गांव की लगभग 100 बीघा जमीन उद्यान विभाग की हस्तानांतरित मेडिकल कॉलेज को होनी थी जिसके लिए प्रस्ताव पूर्व में जा चुका है लेकिन आज तक यह भूमि मेडिकल कॉलेज के नाम दर्ज नहीं हुई है। आम जनता व व्यापारी समाज को बेहतर व समय से इलाज मिल सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की बहुत आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश मंत्री पप्पू खां, संरक्षक शाहिद, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, राहुल सैनी, जमीर साहब ,शाहिद अली, ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.