कुशीनगर, नवम्बर 29 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएनसीयू वार्ड में प्रवेश को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब यहां भर्ती बच्चे के माता पिता की बगैर अनुमति किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिसे भी प्रवेश मिलेगा, उसका आधार कार्ड जमा करा लिया जाएगा। रजिस्टर में बाकायदा उसकी डिटेल दर्ज की जाएगी, साथ ही बच्चे से संबंध व प्रवेश करने वाले का मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। जब वह वार्ड से बाहर निकलेगा तभी उसका आधार कार्ड उसे वापस किया जाएगा। पहले कोई भी वार्ड में भर्ती बच्चे का सगा संबंधी बनकर वार्ड में प्रवेश कर जाता था। यहां तक कुछ महिलाएं वार्ड से बच्चे को लेकर ब्रेस्ट फीडिंग या सफाई आदि के लिए पीछे स्थित एमसीएच बिल्डिंग में स्थापित महिला अस्पताल तक लेकर चली जाती थी। इसी चक्कर में वार्ड से बच्चा चोरी हुआ था। अब मेडिकल कॉलेज प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.