मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गायघाट की घटना को लेकर मंगलवार देर रात से बुधवार की शाम तक मेडिकल कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वरीय पुलिस अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारी मेडिकल का दौरा करते नजर आए। गायघाट में पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, गयाघाट थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।दोपहर में गायघाट से मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। कांटी बीडीओ आनंद कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती थी। मजिस्ट्रेट की देखरेख में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम को लेकर एसडीपीओ नगर 2 विनीता सिन्हा के साथ आठ थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.