आजमगढ़, मार्च 16 -- चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर परिसर में नर्स आवास के छह क्वार्टरों से रिवाल्वर सहित लाखों की चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीम गठित की हैं। सोमवार को पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और कई संदिग्धों से पूछताछ की। परिसर में शनिवार रात में हुई घटना एक आवास में लगे कैमरे में रिकॉर्ड है। सीसीटवी फुटेज में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। सभी ने चेहरे पर मॉस्क लगाने के साथ हाथों में ग्लव्स पहन रखा था। जहानागंज थाना की पुलिस जनार्दन निवासी चकलालचंद थाना जीयनपुर (हाल मुकाम राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर) की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच के लिए जहानागंज थाना से दो और जिला मुख्यालय से स्वॉट, सर्विलांस सहित तीन टीमों का गठन किया गया है। सभी टीम...