मेडिकल कॉलेज परिसर की जर्जर सड़क के बहुरेंगे दिन , निर्माण कार्य शुरू
उरई, जून 29 -- उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई परिसर में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारंभ हो गया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया।मेडिकल कॉलेज के अंदर अस्पताल को जाने वाली सड़क खराब होने से मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन के निर्देश पर शुरू हुए इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को दी गई है। भूमि पूजन के बाद प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.