मेडिकल कॉलेज निर्माण को 15.75 करोड़ की नई धनराशि मिली
रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए शासन ने 15 करोड़ 75 लाख रुपये की नई किस्त बुधवार को जारी की है। इस राशि के जारी होने के बाद परियोजना के लिए अब तक कुल लगभग 400 करोड़ रुपये उपलब्ध हो चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारी मनोज पानो ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए कुल 651 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है। इसमें से नवीनतम 15.75 करोड़ रुपये की किस्त मिलने के बाद अब तक 400 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त बजट से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। लंबे समय से चल रहे कार्यों को गति मिलेगी और अधूरे हिस्सों को पूरा करने में सहूलियत होगी। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। इससे गुणवत्ता के साथ परियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.