गढ़वा, अप्रैल 24 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के झगराखांड में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उक्त अवसर पर भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह आरटीआई एक्टिविस्ट घनश्याम पाठक की उपस्थिति में गांव के सुनील प्रसाद यादव द्वारा विधिवत भूमि-पूजन किया गया। घनश्याम ने कहा कि यह प्रयास क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण शुरू होगा और आने वाले समय में यह संस्थान क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उधर ग्रामीणों ने निजी मेडिकल कॉलेज निर्माण पर विरोध जताया है। सुनील ने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंग...