झांसी, मई 2 -- झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रण में तब्दील हो गया। शनिवार तड़के प्वाइजनिंग केस में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने नर्सिंग स्टॉफ पर हमला कर दिया। उन्हें कमरे से बाहर घसीटकर पीटा। इससे मामला बढ़ गया। जूनियर डॉक्टरों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और हड़ताल जाने का ऐलान किया। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने इसका वीडियो वॉयरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- मरीज की मौत पर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा दतिया के रहने वाले अजय नामक युवक ने जहर खा लिया था। उसे परिजन शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.