देवरिया, जून 17 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में एक बड़ी लापरवाही बुधवार को सामने आई। टूटे दाहिने हाथ का प्लास्टर कराने पहुंची एक बच्ची के बाएं हाथ में कर्मचारियों ने प्लास्टर चढ़ा दिया। कुछ देर बाद इसकी भनक बच्ची की मां को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। मां ने चिकित्सक व सीएमएस से तत्काल शिकायत की। इसके बाद बच्ची के बाएं हाथ से प्लास्टर काट कर दाहिने हाथ में लगाया गया। उधर सीएमएस ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इस लापरवाही के बाद मेडिकल कालेज में खलबली मची रही। शहर के भुजौली कालोनी में अल्पना उपाध्याय अपनी छह वर्षीय बेटी साम्भवी के साथ मायके आई हुई हैं। कुछ दिन पहले साम्भवी घर में ही गिर गई। जिससे उसके हाथ में फैक्चर आ गए। एक दिन पहले दर्द होने पर परिवार के लोग उसे एक च...