महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज। मेडिकल कालेज की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची। सीएमएस के साथ बैठक की। इसके बाद जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम और गायनी ओटी में इलाज व्यवस्था की जांच की। प्रसूताओं से इलाज और जेएसवाई के तहत मिलने वाले भोजन और नाश्ते के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम जिला अस्पताल के एसएनसीयू और आईसीयू वार्ड का जायजा लिया। नवजातों और बच्चों के इलाज के लगे उपकरण के बारे में स्टाफ नर्सों से पूछताछ की। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एवी त्रिपाठी, एएनएस लालजी त्रिपाठी और सहायक हास्पिटल मैनेजर मिथिलेश सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.