मेडिकल कॉलेज को 10 डीएनबी पीजी सीट स्वीकृति, बढेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
एटा, सितम्बर 28 -- वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में डीएनबी पीजी पाठ्यक्रम के तहत 10 सीट स्वीकृति हुईं हैं। इसके लिए गतमाह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली की टीम ने मेडिकल कॉलेज, संबद्ध चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण एवं निर्धारित मानकों के मूल्यांकन के बाद मेडिसिन विभाग में डीएनबी की चार सीटें, पीडियाट्रिक्स विभाग में चार सीटें तथा नेत्र रोग विभाग में दो पीजी सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी सत्र 2026 से नीट पीजी के माध्यम से पीजी सीटों पर प्रवेश होंगे। उन्होंने कहा कि पीजी की 10 सीटों की स्वीकृति मेडिकल कॉलेज एटा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि संस्थान में उपलब्ध चिकित्सा-शैक्षणिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.