मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को शोध (रिसर्च) कार्य शुरू करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) से मान्यता मिल गई है। डीएचआर की ओर से 29 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से संस्थान में शोध कार्य शुरू करने की अनुमति दी गई है।

शोध कार्य का समन्वय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह शोध कार्य के लिए लगातार आईएमएस बीएचयू वाराणसी स्थित संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया। लगभग एक वर्ष से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे थे। मान्यता मिलने के बाद अब चिकित्सा महाविद्यालय में शोध कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में पीजी (एमडी/एमएस) छात्र-छात्राओं की ओर से शोध कार्य किए ...