अल्मोड़ा, जून 20 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के दर्द व उपशामक चिकित्सा कार्य (पेन एंड पेलिएटिव केयर) को वैश्विक मंच में जगह मिली है। इस कार्य को लंदन के विश्व प्रसिद्ध उपशामक चिकित्सा मंच ई-हॉस्पिस में प्रकाशत किया गया है।लंदन (यूके) का ई-हॉस्पिस विश्व स्तर पर हॉस्पिस व पेलिएटिव केयर के क्षेत्र में अग्रणी डिजिटल मंच है। इसमें विभिन्न देशों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों को स्थान दिया जाता है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से संचालित दर्द व उपशामक चिकित्सा सेवाओं पर आधारित कार्य को भी इसमें प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में दर्द व उपशामक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, अलग ओपीडी और वार्ड की स्थापना, घर-घर पहुंचकर दी जा रही सेवाओं व जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया गय...