मेडिकल कॉलेज को मिले 17 सीनियर रेजिडेंट
पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय सेवाओं में अब और मजबूती आएगी। शासन ने 17 सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों को जिले में तैनाती को कहा है। इसकी मंजूरी दे दी गई है। जिले में अब तक कुल 27 सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक अब तक कार्यरत है। अब कुल 11 सीनियर रेजिडेंट को क्लीनिकल क्षेत्र को अलग अलग सेवाओं में लगाया जाएगा। इनमें से पांच चिकित्सकों ने ज्वाइन भी कर लिया है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा ने बताया कि 30 जून तक सभी चिकित्सकों को ज्वाइन कराया जाएगा। इससे चिकित्सा सेवाओं में और मजबूती आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.