बस्ती, जुलाई 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज को 16 सीनियर रेजिडेंट मिले हैं। इनके आने से विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की कमी दूर होने के साथ ही व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी। सीनियर चिकित्सकों की तैनाती से पठन-पाठन के कार्य के अलावा इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों में मरीजों के इलाज व देखभाल में भी सहूलियत होगी। 'हिन्दुस्तान' ने मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए शासन स्तर पर मांग की गई थी। ओपेक अस्पताल कैली के कई विभागों में सीनियर रेजिडेंट की कमी के कारण चिकित्सकों पर काम का काफी दबाव था। इससे मरीजों के इलाज और वार्डों में उनकी देख...