मेडिकल कॉलेज को मिला गया प्रसाद का पार्थिव शरीर
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को बुधवार को एक देहदान प्राप्त हुआ। टैगोर टाउन के गया प्रसाद यादव (78) वर्षीय गया प्रसाद का बुधवार दोपहर निधन हो गया था। परिजनों की सूचना पर डॉ. कृष्णा तिवारी, डॉ. निष्ठा के नेतृत्व में के जूनियर डॉक्टरों की टीम ने उनके आवास पर जाकर सम्मान पार्थिव शरीर प्राप्त किया। एनाटॉमी विभाग के डॉ. बादल सिंह के अनुसार युग दधीच देहदान अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज को प्राप्त होने वाला यह 111वां देहदान है। देहदान से पूर्व उनके नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.