उरई, अक्टूबर 1 -- उरई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन को शासन से बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 करने के लिए अनिवार्यता प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। एनएमसी की अनुमति में सब कुछ ओके होने पर अब एमबीबीएस की 150 सीटों पर मेडिकल कॉलेज जालौन में एडमिशन को अनुमति मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन को पहली बार एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए वर्ष 2013 में एमसी ने अनुमति दी थी। इसके बाद एमबीबीएस का पहला बैच वर्ष 2018 में रजिस्टर्ड हुआ था। वहीं चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी के जारी किए गए पत्र के अनुसार एनएमसी रेगुलेशन के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन को 50 सीट बढ़ाने की अनुमति दी गई है। वर्तमान में कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में 605 बेड हैं।शासन ने स्पष...