सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्थाई सात फैकेल्टी बढ़ी हैं। इसमें दो सह आचार्य (एसोसिएट प्रोफेसर) और पांच सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) मिले हैं। इनके आने जाने से मरीजों के इलाज में आसानी होगी, वहीं एमबीबीएस छात्रों के पठन-पाठन में काफी सहूलियत होगी। इनमें एक एसोसिएट और एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइन कर लिया है।मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। फैकेल्टी पूरी होने से एमबीबीएस छात्रों के शैक्षणिक कार्य की गुणवत्ता और बेहतर होगी। यहां करीब 99 पद स्वीकृत किए गए हैं, इसके सापेक्ष करीब 44 फैकेल्टी हैं। इसमें 35 स्थाई और नौ संविदा के शामिल हैं। इसको देखते हुए शासन स्तर से सात स्थाई फैकेल्टी की नियुक्ति की गई है। शासन ने फिजियोलाजी विभाग में एसोसि...