मेडिकल कॉलेज को अतिरिक्त 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की पहल शुरू
पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर, आनंद कुमार। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज को 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दिया गया है। पलामू उपायुक्त के निर्देश पर मेदिनीनगर सदर अंचल के सीआई ने प्राचार्य को कॉलेज से सटे करीब 50 एकड़ की भूमि को दिखाया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ जे एस राव ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर कॉलेज के पीछे जमीन दिखाया गया है। आगे की प्रक्रिया सरकार पूरा करेगी। सरकार के सचिव ने पलामू के उपायुक्त को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के समग्र विस्तार के लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने मीटिंग कर अंचलाधिकारी को कार्य पूर्ण करने का निर्देशों दिया था। अंचलाधिकारी के निर्देशन में सीआई ने प्राचार्य और अन्य कॉलेज कर्मियों को जमीन दिखाया। यह भी पढ़ें- एनएमसी से मेडिकल कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.