देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज आर्थों में काफी भीड़ रही। मरीजों को इलाज कराने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि एक्स-रे जांच के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा मेडिसिन, स्किन, बाल व नेत्र रोग, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन में कतार रही। पहले डॉक्टर को दिखाने के लिए धक्का-मुक्की हुई। वायरल, नस, त्वचा, श्चास, कान, मानसिक रोग पीड़ित मरीजों की सख्या अधिक रही। वहीं पैथालाजी रजिस्ट्रेशन, दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। लोगों को देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, जिससे उन्हें परेशानी हुई।मेडिकल कॉलेज में होली के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। शनिववार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र से करीब चार से अधिक लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही कतार लगने...