शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरे में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं नाकाफी मिलीं। यहां गर्म पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लगे हीटर भी चालू हालत में नहीं पाए गए। बुधवार देर रात रैन बसेरे में मात्र तीन लोग ही मौजूद थे। वहीं अजीजगंज क्षेत्र के रैन बसेरे में चादरों की स्थिति खराब मिली, कई चादरें फटी हुई थीं और हीटर भी नहीं लगाए गए थे। इसके विपरीत डूडा कार्यालय और रोडवेज बस अड्डे के रैन बसेरों में नगर निगम का ध्यान अपेक्षाकृत बेहतर दिखाई दिया, जहां ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.