मेडिकल कॉलेज के युवा चिकित्सक का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
मेरठ, जून 23 -- मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने पीसीएनआई कांफ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित ले मेरिडियन होटल में आयोजित हुआ। जिसमें उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। बाल रोग विभाग के डॉ. श्याम हरि गोंड ने अपने शोध कार्य जिसके गाइड डॉ. नवरतन कुमार गुप्ता है। विषय देर से प्री-टर्म और टर्म नवजात शिशुओं में वेनिपंक्चर के दौरान दर्द कम करने पर मां की गोद का असर के माध्यम से नवजात शिशुओं में दर्द प्रबंधन के एक सरल और प्रभावी उपाय को प्रस्तुत किया।यह शोध 188 नवजात शिशुओं को शामिल किया। अध्ययन के परिणामों में पाया गया कि मां की गोद में रखकर वेनिपंक्चर करने से शिशुओं में दर्द के स्तर में महत्वपूर्ण कमी आती है, साथ ही प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.