मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में इंटर्न के बीच मारपीट
धनबाद, अप्रैल 17 -- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के पीजी ब्वॉयज हॉस्टल में बुधवार की रात इंटर्न डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना ने संस्थान की व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार किसी कारण हॉस्टल में रह रहे दो पक्षों के इंटर्न डॉक्टर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में कई इंटर्न डॉक्टरों के घायल होने की खबर है। इसमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। गुरुवार को मामले में हॉस्टल प्रबंधन व कॉलेज प्रबंधन हरकत में रहा। घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल के वार्डेन समेत मेडिकल कॉलेज के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। मामले को आगे बढ़ने से रोका। हालांकि घटना का वास्तविक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.