फतेहपुर, जुलाई 10 -- फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल की जून 2026 और जून 2025 की तुलनात्मक रिपोर्ट में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संकेत मिले हैं। नवंबर 2025 से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू होने के बावजूद महिला अस्पताल में मरीजों का भरोसा बना रहा। जून 2026 में अस्पताल की ओपीडी 7205 रही जो पिछले वर्ष जून के 5633 मरीजों की तुलना में 1572 अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 में 595 मरीज भर्ती हुए और 227 प्रसव कराए गए। जिनमें 179 सामान्य व 40 सिजेरियन प्रसव शामिल हैं। जटिल प्रसव के मामले 38 से घटकर आठ रह गए और मातृ मृत्यु का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। अस्पताल से रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या 102 से घटकर 83 हो गई। वहीं ब्लड ट्रांसफ्यूजन 38 से बढ़कर 81, कुल अल्ट्रासाउंड 618 से बढ़कर 808 और एएनसी अल्ट्रासाउंड 769 से बढ़कर 909 हो गए। आयुष ओपीडी मे...