अल्मोड़ा, अगस्त 4 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। डॉ. जीएस तितियाल अब मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के नए प्राचार्य होंगे। शासन की ओर से प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद से ही डॉ. सीपी भैसोड़ा को प्राचार्य के पद पर तैनात किया गया था। जुलाई 2021 में उन्होंने यहां का कार्यभार ग्रहण कर लिया था। पिछले पांच साल से भी अधिक समय से डॉ. भैसोड़ा अल्मोड़ा में ही कार्यरत थे। अब शासन की ओर से राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों का स्थानांतरण किया है। डॉ. सीपी भैसोड़ा का स्थानांतरण कर अल्मोड़ा से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, अल्मोड़ा में नए प्राचार्य के रूप में डॉ. जीएस तितियाल की नियुक्ति की गई है। अभी वह हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य थे।

हिंदी...