गोंडा, सितम्बर 25 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर कार्यवाहक प्रधानाचार्य को बदल दिया गया है। शासन ने बायोकेमेस्ट्री विभाग की आचार्य डॉ बीना सिंह को हटाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा को मेडिकल कॉलेज का नया कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। पहले प्रधानाचार्य पद पर तैनात डॉ धनंजय श्रीकान्त कोटास्थाने का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर डॉ बीना सिंह, आचार्य बायोकेमेस्ट्री को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था। तब से वह प्रधानाचार्य का कार्यभार देख रहीं थीं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान 2026, विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट चिकित्सकों को मिला सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...