कुशीनगर, जुलाई 16 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में बच्चों के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में कथित अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तीमारदार नर्सिंग स्टाफ के केबिन में रुपये देते हुए नजर आ रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि पीआईसीयू में भर्ती प्रत्येक मासूम मरीज के परिजनों से 200 रुपये की वसूली की जा रही है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: एसएनसीयू प्रकरण की जांच पूरी, प्राचार्य को सौंपी रिपोर्ट, कार्रवाई का इंतजार मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष प्रसाद गुप्ता ने पूरे प्रक...