मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में अब चार पीजी सीटें मांगीं
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एसएनएमएमसीएच के नेत्र रोग विभाग में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। दो पीजी सीटों की मान्यता के लिए बुधवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम ने विभाग का निरीक्षण किया। एनएमसी की ओर से तेलंगाना के डॉ एम बाबू पहुंचे। विभाग ने पहले दो सीटों के लिए आवेदन किया था। संसाधन और फैकल्टी बढ़ने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने डॉ एम बाबू से चार सीटों की मान्यता की सिफारिश करने का आग्रह किया। डॉ एम बाबू ने प्राचार्य डॉ. आरके महतो, अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ डी कुमार समेत अन्य डॉक्टरों के साथ विभाग का जायजा लिया। आउटडोर, इनडोर और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की संख्या, उपलब्ध उपकरण, उनके इस्तेमाल और अन्य संसाधन का सत्यापन किया गया। डॉक्टरों की संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.