मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
मेरठ, मई 11 -- गाजियाबाद में यूपी स्टेट ऑप्थेल्मोलॉजी सोसाइटी एवं वूमेन आप्थाल्मालॉजिकल सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया। केस आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में डॉ. वैभव, डॉ.दीप्ति, डॉ. प्रियांशी ने नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी की। प्रतियोगिता में संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद को द्वितीय व आई केयर नोएडा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.